Is code ko mujhe yah samjhao ki Main general plus block premium mein isko kaise banaun

रांची में बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित मांस से लदी दो पिकअप वैन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
2 hours ago
रांची में बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित मांस से लदी दो पिकअप वैन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Four Arrested With Banned Meat : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित गाय के मांस की बड़ी खेप से लदे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है. इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है.जब्त मांस पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था.पुलिस ने इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है.

पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के दलादली की ओर से दो पिकअप वाहन तेज गति से खरसीदाग की ओर बढ़ रहे है.

इनमें गाय कामांस लोड कर कोलकाता भेजा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और मुख्यालय प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन हुआ.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी साझा की है.पुलिस ने बताया कि, रिंग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान दोनों पिकअप वाहन दिखाई पड़े. पुलिस को देख चालक और सवार वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया. शुरूआती पूछताछ में उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए वाहन में मुर्गी दाना और मछली चारा होने का दावा किया, लेकिन जब जांच की गई तो तिरपाल के नीचे प्रतिबंधित गोवंशीय मांस की बरामदगी हुई.

 मांस लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा है कि वे बिहार के रोहतास जिले से मांस लोड कर पश्चिम बंगाल के बारासात, कोलकाता ले जा रहे थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बीते कुछ महीनों से फर्जी कागजात का सहारा लेकर लगातार प्रतिबंधित मांस की तस्करी हो रही है. गिरफ्तार लोगों की पहचान शमशेर आलम गाजी (वाहन मालिक सह चालक), एनामुल हक, सटू विश्वास और राजू गाजी के रूप में हुई है. ये सभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं. मामले में खरसीदाग ओपी एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की पहचान कर आगे की कार्रवाई हो रही है.

Leave a Comment